Korba SECL News: हिंदी राजभाषा पखवाड़ा का शुभारम्भ

कोरबा, 14 सितंबर (वेदांत सामाचार)। आज दिनांक 14 सितम्बर, 2024 को हिंदी राजभाषा पखवाड़ा का शुभारम्भ दीपक पंड्या, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र के मार्गदर्शन में राजेश कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक(खनन), कोरबा क्षेत्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर किया गया ।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण अश्विनी कुमार शुक्ला, नोडल अधिकारी(राजभाषा), कोरबा क्षेत्र के द्वारा किया गया साथ ही श्री जी. किशन रेड्डी, कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली का सन्देश एवं डॉ. प्रेम सागर मिश्रा, अध्यक्ष – प्रबंध-निदेशक, एसईसीएल, बिलासपुर का अपील पठन किया गया| तदुपरांत अश्विनी कुमार शुक्ल के द्वारा राजभाषा परिपत्र जिसमे 14 सितम्बर से 28 सितम्बर तक होने वाले प्रतियोगिताओ का विवरण प्रस्तुत किया, जिसमे मुख्यत: कर्मचारियों एवं आधिकारियो के बीच कुछ प्रतियोगिता हिन्दी भाषी एवं अन्य भाषा-भाषी हेतु अलग-अलग एवं कुछ प्रतियोगता हिंदी भाषी एवं अन्य भाषी के लिए अलग होंगी।

इन प्रतियोगितायो में हिन्दी निबंध प्रतियोगिता, हिन्दी टिप्पण आलेखन, व्याकरण ज्ञान प्रतियोगिता, चित्र आधारित हिंदी कहानी लेखन, कंप्यूटर आधारित हिंदी टंकण प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हिन्दी भाषी एवं अन्य भाषा-भाषी हेतु अलग-अलग होंगी| प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार रुपये 5000/- द्वितीय 4000/- तृतीय पुरुस्कार 3000/- एवम सांत्वना पुरुस्कार 800/-के दो नगद पुरुस्कार होंगे| अंतिम दिवस 28 सितम्बर को हिंदी अन्ताक्षरी प्रतियोगिता(श्रम संघ प्रतिनिधियों के लिए) के साथ पुरुस्कार वितरण सह-समापन समारोह का कार्यक्रम एसआरसी, एसईसीएल, कोरबा क्षेत्र में किया जायेगा| मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार गुप्ता, के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि उपस्थित अधिकारियों स्टाफ एवं कर्मचरियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने दैनिक कार्यों में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करे एवं e-office में भी हिंदी में टिप्पणी लिखे, साथ ही हिंदी को बढ़ाने हेतु प्रयत्न एवं सहयोग करें। श्री गुप्ता के द्वारा राजभाषा पखवाड़ा की विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की गई एवं विभागाध्यक्शो के मध्य टिप्पण आलेखन एवं पत्र आलेखन की प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ| कार्यकम का संयोजन एवं मंच सञ्चालन श्री भुवनेश्वर कश्यप, लिपिक, कोरबा क्षेत्र के द्वारा किया गया| कार्यक्रम में समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे| कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, कोरबा क्षेत्र के द्वारा आभार प्रकट किया गया|

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]