Chhattisgarh के इस जिले में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला…

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कलेक्टर ने 10 सितंबर को जिले के स्कूलों में छूट्टी घोषित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।

बता दें कि, सुकमा जिले में जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालत निर्मित हो गए हैं। बाढ़ जैसे हालात निर्मित होने से सुकमा जिला मुख्यालय के नयापारा में बाढ़ का पानी भर गया। वहीं कई घरों में लोग फंस गए हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन की टीम रेस्क्यू कार्य में जुट गई है। जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं।