मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में 39वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया

रायपुर, 07 सितंबर 2024।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में 39वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

इस समारोह में देश के प्रतिष्ठित आठ पद्मश्री कलाकार भाग लेने आ रहे हैं। रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राजपरिवार के श्रीमती उर्वशी सिंह, श्रीमती बिजया सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।