Breaking: बच्चों के मामूली विवाद में बड़े शामिल, मारपीट में बुजुर्ग पंहुचा अस्पताल

मुरैना,30 अगस्त (वेदांत समाचार)। मुरैना में बच्चों के मामूली विवाद के चलते दो पक्ष में मारपीट हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमला इतना ज़ोरदार था कि एक पक्ष का वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़ित पक्ष पर पहले भी आरोपियों द्वारा गोलियां चलाई गई थी।

इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने माता बसैया थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी। 8 दिन में पुलिस के द्वारा आरोपियों नहीं पकड़ा गया। वही आरोपियों ने फिर से वारदात को अंजाम दे दिया। फ़िलहाल घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हैं।