MP News: शहर में तेंदुए के दिखने से इलाके में दहशत, मवेशियों की तलाश से आया शहर

ग्वालियर,30 अगस्त (वेदांत समाचार)। शहर में तेंदुए के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। पुरानी छावनी क्षेत्र में एक खेत में तेंदुए को घूमते देखा गया हैं। जिसका विडिओ सामने आया हैं। यह माना जा रहा हैं की जंगली जानवर मवेशियों का शिकार करने शहर की ओर आते हैं। फ़िलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हैं।