Vedant Samachar

तेज बारिश से पेट्रोल पंप की दीवार ढही, 6 मजदूर दबे, 2 की मौत, 3 दिल्ली रेफर…

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,10जुलाई : पलवल में बुधवार की रात तेज बारिश के कारण पेट्रोल पंप की दीवार ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा पलवल के गांव सोफ्ता में हुआ था। जहां दीवार के नीचे 6 मजदूर दब गए। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। वहीं एक मजदूर खतरे से बाहर है।

सभी मजदूर देर रात करीबन 10 बजे काम खत्म कर घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सभी मजदूर हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। अन्य मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। अन्य मजदूरों का प्राथमिक उपचारा करने के बाद उन्हें दिल्ली की अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

घायलों में से एक मजदूर की हालत ठीक है। उसका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हुई है। हालांकि पुलिस शिनाख्त के सभी संभव प्रयास कर रही है।

Share This Article