उपराष्ट्रपति चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सांसदों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय कार्यशाला में चुनाव की प्रक्रिया, मतदान के तरीकों समेत कुछ दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। पीएम इसमें सांसदों की आखिरी कतार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सांसद रवि किशन ने शेयर की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी कई बार अपनी सादगी की वजह से आम लोगों का दिल जीत चुके हैं। प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम देश ही नहीं विदेश में भी समर्थकों से मिलने के लिए पहुंच जाते हैं। बच्चों पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। अब पीएम का एनडीए की वर्कशॉप में अंतिम पंक्ति में बैठना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
PM Modi की सादगी की हो रही सोशल मीडिया पर तारीफ
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सादगी की तारीफ हो रही है। यह तस्वीर बीजेपी सांसद रवि किशन ने ही शेयर की है। एनडीए के वर्कशॉप में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने हिस्सा लिया है। सभी सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव और मतदान के बारे में बताया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिवसीय यह कार्यशाला बीजेपी की ओर से आयोजित की गई है जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।



