CG ब्रेकिंग: तेंदुएं ने किया 3 बकरो पर हमला, 2 बकरों की मौत

कांकेर,25 अगस्त (वेदांत समाचार) | जिला मुख्यालय से लगे गोविंदपुर गांव में खूंखार तेंदुआ आ धमका है। देर रात तेंदुआ एक घर में घुसा और तीन बकरों पर हमला कर दिया। जिसमे दो बकरों की मौत हो गई है। वहीं एक बकरे को मारकर वह अपने साथ जंगल की ओर ले गया है। इस गांव मे आए दिन भालू और तेंदुए नजर आ रहे है। जिससे इंसानों की जान का भी खतरा बना हुआ है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन अमले को जानकारी दी गई है।