होटल फॉर सीजन के मामले ने पकड़ा तूल, सोमा सिंह ने आरक्षक पर लगाया जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप 

दुर्ग,22 अगस्त (वेदांत समाचार)।जिले में 15 अगस्त को दुर्ग पुलिस के द्वारा होटल फॉर सीजन को सील कर दिया गया था, अब मामला तूल पकड़ते जा रहा है। होटल की मालकिन सोमा सिंह ने दुर्ग पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही राजीव रंजन सिंह पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा उसने उनके पति संजय सिंह से भी अवैध वसूली करनी चाही, जब उन्होंने मना किया तो गाली गलौज कर बीच सड़क में झगड़ा करने लगा।

सोमा सिंह ने कहा दुर्ग पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने राजीव रंजन के खिलाफ मोहन नगर थाने में शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर होटल सील कर दिया। जिस समय उन्होंने होटल सील किया वहां कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां और काफी गेस्ट ठहरे हुए थे। सभी को रात में होटल से निकालकर उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

उन्होंने बताया कि आरक्षक राजीव रंजन सिंह उनका रिश्तेदार है। सोमा रिश्ते में राजीव रंजन की भाभी लगती है। उन्होंने कहा कि राजीव पहले आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन लोगों ने उसकी और उसके परिवार की काफी मदद की। इसके बाद जब उसकी पुलिस विभाग में नौकरी लग गई तो उसने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। उसने कहा कि अगर उसे पैसे नहीं दोगे तो उसके पति को झूठे केस में फंसा देगा और जान से मरवा देगा।

दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज लॉज वाले से मांगा गया, तो लॉज वाले ने सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार कर दिया। इसके चलते ही हम लोगों ने लॉन्च को सील किया था। अब लॉन्च को सील खोल दिया गया है। होटल मालिक और आरक्षक  के बीच जो सीसीटीवी फुटेज दिख रहे हैं उसकी जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उसे पर कार्रवाई की।