Tripura Landslide: त्रिपुरा में कुदरत का कहर, लैंडस्लाइड से एक ही परिवार के 3 लोगों समेत से 7 की हुई मौत, दो अन्य लापता

अगरतला,21 अगस्त (वेदांत समाचार) 2024। पूर्वात्तर राज्य त्रिपुरा में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से मलबे में दबकर सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग हैं। इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिल्ली से लौटकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, इस दौरान पूरे राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी उन्हें दी गई।

त्रिपुरा के राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडे ने बताया कि दक्षिण त्रिपुरा जिले में 7 लोगों के मौत की ख़बर है। गोमती और खोवाई जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इन जिलों में दो लोगों के लापता होने की भी ख़बर है।