पुलिस की सराहनीय पहल आम रोड में घुमने वाले गायों/ बैलों के गले पर रेडियम पट्टी लगाया गया

जांजगीर-चांपा, 16 अगस्त (वेदांत समाचार)। सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुये, उचित बचाव के लिए गायों/ बैलों के गले में रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है, जाजगीर मुख्यालय/हाइवे रोड में घुमंतु गायों/बैलों के गले पर रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है। गायों/बैलों पर रेडियम पट्टी लगाने से वाहन दुर्घटनाओं में होगी कमी पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सडक दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम करने लिए यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा आम रोड / हाईवे रोड में घुमंतू गायों / बैलों के गले पर रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है जिससे रात्रि में रेडियम पट्टी पर प्रकाश पड़ने पर वाहन दुर्घटनाओं से बची जा सकेगी।उपरोक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं यातायात पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।