स्वतंत्रता दिवस समारोह: पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से, LIVE

रायपुर,15 अगस्त (वेदांत समाचार)। देश आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

इसके बाद राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर और केन्द्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तिरंगा फहराएंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे।