Vedant Samachar

हिमाचल में अलर्ट; दिल्ली-UP से MP तक भारी बारिश

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,08जुलाई । आज का मौसम (सोमवार, 7 जुलाई) को कैसा रहेगा। दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल में भारी बरसात का अलर्ट है। बादल फटने और लैंडस्लाइड का भी खतरा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित 20 से ज्यादा प्रदेशों में तेज बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है।

हिमाचल में हाहाकार

हिमाचल में 19 बार बादल फटने की घटनाएं हुईं। बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं।मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। कल (8 जुलाई) भी 4 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में यलो अलर्ट है।

इन प्रदेशें में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और तेलंगाना में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Share This Article