Vedant Samachar

MP Breaking:बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिरी, श्रद्धालु की मौत: 11 घायल

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16777216

मध्य प्रदेश, 8 जुलाई 2025 । छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के धर्मशाला की दीवार ढह गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों के परिजन ने बताया कि वे धर्मशाला में सो रहे थे, अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी।

Oplus_16777216

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उन्हें हर संभव इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को शासन की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।

इस हादसे के बाद बागेश्वर धाम के प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही के सवाल उठने लगे हैं। यह घटना 5 दिन पहले टेंट गिरने से बुजुर्ग की मौत के बाद हुई है। इसके बाद से ही यह सवाल उठने लगे हैं कि बागेश्वर धाम के प्रबंधन और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए थे।

Share This Article