Chhattisgrh : तेंदुआ शिकारियों के फंदे में फंसा, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू अभियान, देखें Video…

गरियाबंद, 05 अगस्त। जिले के उदंती सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट एरिया में आज एक तेंदुआ शिकारियों के फंदे में फंस गया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। तेंदुए को निकालने के लिए वन विभाग ने त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

बता दें कि शिकारियों ने क्लच वायर का फंदा बनाकर तेंदुए को फंसाया था। जैसे ही वन विभाग को इसकी सूचना मिली, उन्होंने तुरंत नंदनवन से डॉक्टरों को बुलाया। हालांकि, डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ तार से खुद को छुड़ाकर जंगल में भाग गया। वहीं वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है। ड्रोन की मदद से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, वन विभाग ने गांव में घर-घर तलाशी अभियान चलाया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तेंदुआ वापस न आए और लोगों की सुरक्षा बनी रहे।

इस घटना की कवरेज करते समय एक पत्रकार भी घायल हो गया है। घायल पत्रकार को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वन विभाग ने तलाशी अभियान के दौरान 131 नग क्लच वायर बरामद किए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि शिकारियों का एक बड़ा जाल इस क्षेत्र में सक्रिय है। वन विभाग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।