“गौ सेवा गतिविधि” द्वारा स्वास्थ्य केंद्र परसाभाटा के सामने लगाये गये औषधी वृक्ष

कोरबा, 29 जुलाई I पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है, औषधी वृक्ष लगाना है, इन्हीं मूलमंत्रों के साथ गौ सेवा गतिविधि निरंतर अनेक जगहों पर औषधी वृक्ष लगा रही है। इसी तारतम्य में कल दिनांक 28 जुलाई को स्व सहायता महिला समूहों के साथ मिलकर स्वास्थ्य केंद्र परसाभाटा के सामने औषधी वृक्ष लगाये गये। और उसके संरक्षण की भी व्यवस्था की गयी।

वृक्षारोपण के दौरान जिला संयोजक लालिमा जायसवाल के साथ आयुर्वेद विशेषज्ञ अर्जुन श्रीवास, बालको महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना रुनिझा, गतिविधि सह संयोजक सन्ध्या भारद्वाज, जागेश्वरी साहु महिला आरोग्य समिति अध्यक्ष परसाभाटा व अन्य समुह की महिलाओं की उपस्थिति रही ।