Vedant Samachar

रेप के बाद मर्डर, लाशें ठिकाने लगाता था शख्स, हैवानियत के पीछे किसका था हाथ ? 11 साल बाद खुलासा

Vedant Samachar
3 Min Read

कर्नाटक में चौंकाने वाले खुलासे ने सनसनी मचा दी है। आप इसे जानकर दंग रह जाएंगे। दरअसल एक शख्स ने दावा किया है कि उसने रेप पीड़ित कई महिलाओं और छात्राओं के शव ठिकाने लगाए हैं। कई शव दफनाए हैं, कई जलाए हैं। शख्स ने दावा किया कि 1998 से लगातार 2014 तक उसने महिलाओं की लाशों को जलाने का काम किया। अब 11 साल बाद शख्स ने खुद पुलिस के सामने आकर अपना गुनाह कबूल किया है। हालांकि शख्स ने दावा किया है कि ये सब उसने अपनी मर्जी से नहीं किया। उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। बता दें कि यह शख्स कर्नाटक के धर्मस्थल में सफाई कर्मचारी की नौकरी करता था। उसने पुलिस को कंकालों और लाशों के कुछ फोटो भी उपलब्ध करवाए हैं। हालांकि शख्स ने गुहार लगाई है कि पुलिस अभी उसकी पहचान को गुप्त रखे।

न्याय दिलवाना ही मकसद

शख्स ने अपने किए पर पछतावा जाहिर किया है। शख्स के अनुसार उसका मकसद पीड़िताओं को न्याय दिलवाना है। मामले में पुलिस ने धर्मस्थल थाने में केस दर्ज किया है। शख्स के अनुसार शुरुआत में उसको लगा कि ये लाशें सुसाइड करने वालों की हैं। शायद ये लोग डूबकर मरे हों। अधिकतर लाशें महिलाओं की होती थीं, जिनकी बॉडी पर कपड़ा नहीं होता था।

परिवार को दी जाए सुरक्षा

हालांकि महिलाओं के शरीर पर क्रूरता के निशान होते थे। ऐसा लगता था कि जैसे इनका रेप किया गया हो। कई बार छात्राओं की लाश भी उसको मिलती थी। शख्स के अनुसार पहली बार सुपरवाइजर ने उसे 1998 में लाश ठिकाने लगाने को कहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। अब वह परिवार के साथ 11 साल पहले ही धर्मस्थल छोड़ चुका है। उसका ठिकाना भी अज्ञात है। पीड़ित ने मामले की जांच करने और खुद के परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसको डर है कि पहचान सार्वजनिक हो जाने पर कहीं उसे और परिवार को मार न दिया जाए। इसलिए पुलिस पहचान को गुप्त रख पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए काम करे।

Share This Article