Vedant Samachar

बड़ी खबर: आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 

Vedant samachar
1 Min Read

नई दिल्ली । भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए राज्यसभा के महासचिव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। यह निर्णय विधि एवं न्याय मंत्रालय के परामर्श से और राज्यसभा के उपसभापति की सहमति से लिया गया है।

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से पद छोड़ रहा हूं. उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक का था, लेकिन धनखड़ ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया. उपराष्ट्रपति ने अनुच्छेद 67(ए) के तहत अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा.

Share This Article