डेस्क । महाराष्ट्र के पुणे में नवले ब्रिज पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और पांच से छह वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कई वाहन आग की लपटों में घिर गए। इस भयावह हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
खबर अपडेट हो रही है….



