दिवाली का त्योहार इस बार टेक लवर्स के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। Apple का नया iPhone 17 Pro, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है, अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक ऑफ़र्स और बैंक कैशबैक के साथ उपलब्ध है। ऐसे में यदि आप इस दिवाली अपने पुराने फोन को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो यह बेहतरीन अवसर हो सकता है।
iPhone 17 Pro के प्रमुख फीचर्स
Apple का यह नया मॉडल A19 Pro चिप से लैस है, जो इसे अब तक का सबसे तेज़ और स्मार्ट iPhone बनाता है। इसमें 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
फोन में 48MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है, जबकि फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ आता है। यह डिवाइस फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, iPhone 17 Pro में iOS 26 का सपोर्ट और Apple इंटेलिजेंस से लैस स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी बैटरी करीब 39 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है।
बैंक ऑफर्स और कीमत
Amazon पर iPhone 17 Pro (256GB) वैरिएंट की कीमत ₹1,34,900 है। लेकिन, कुछ बैंक ऑफर्स के ज़रिए ग्राहक इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹6,000 से अधिक की छूट मिल रही है।
EMI विकल्प चुनने पर ग्राहकों को ₹6,750 तक का डिस्काउंट प्राप्त होगा।
वहीं, पूरा भुगतान एकमुश्त करने पर ₹6,250 की छूट मिलेगी।
ICICI Amazon Pay क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को ₹6,745 का कैशबैक मिलेगा, जो उनके Amazon Pay बैलेंस में जोड़ दिया जाएगा।
इन ऑफर्स के साथ खरीदारों को कुल मिलाकर हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
दिवाली पर गिफ्ट का बढ़िया विकल्प
iPhone 17 Pro इस समय न केवल अपग्रेड करने के लिए बल्कि गिफ्टिंग के लिए भी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक ऑफर्स के चलते यह इस दिवाली का सबसे चर्चित स्मार्टफोन डील बन गया है।



