CG BREAKING : बीजापुर कलेक्टर को BJP नेता ने धमकाया; ऑडियो वायरल, बोला-अपनी पर आया तो 4 दिन में हटवा दूंगा, कलेक्टर ने कहा-तेरी इतनी औकात है?

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच विवाद का ऑडियो वायरल हो रहा है। फोन कॉल पर भाजपा नेता चार दिन में कलेक्टर को हटवाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कलेक्टर भी जवाब देते हुए कह रहे हैं कि, तेरी इतनी औकात है क्या? विवाद बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे के बीच हुआ है।

कांग्रेस समर्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ऑडियो को वायरल किया जा रहा है। कलेक्टर और भाजपा नेता दोनों ने ही स्वीकार किया ऑडियो दोनों के बीच हुई बात का ही है।

अजय सिंह इससे पहले कांग्रेस में थे।

अजय सिंह इससे पहले कांग्रेस में थे।

क्या है ऑडियो में

भाजपा नेता अजय सिंह– मैं अपनी पर आ गया तो आपका रिटायरमेंट जो अगस्त को होना है, 4 दिन नहीं लगेगा हटने में…चैलेंज कर के देखो।

कलेक्टर– तेरी इतनी औकात है, औकात है तो कर लेना।

अजय सिंह- आप कलेक्टर हैं, आपकी कोई हैसियत नहीं है, सरकार के अधिनस्थ हो। आप नौकर हो पब्लिक के। खुली चुनौती दे रहा हूं, सबके साथ लगना मेरे साथ मत लगना।

कलेक्टर- मैं भी बता दे रहा हूं, सबसे लगना, लेकिन मेरे साथ मत लगना।

टेंडर से जुड़ा है मामला

कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच विवाद टेंडर को लेकर है। बीजापुर और आस-पास के इलाकों में स्कूल बिल्डिंग का निर्माण होना है। अजय सिंह कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा है। जिले में काम हासिल करने को लेकर अधिकारियों के साथ यह विवाद हुआ है। वायरल ऑडियो में भी टेंडर मिलने की बात कलेक्टर और अजय के बीच होती सुनाई दी है।

अजय सिंह- आपने पहले से कह रखा है कि रविंद्र झाड़ी को काम देना है।

कलेक्टर- मैंने किसी को नहीं कहा है। PWD के ईई ने बोला होगा। मेरे रहते आप मेरे किसी अधिकारी को नहीं चमका सकते। भोपालपट्टनम के सभी आपके पार्टी के लोग कह रहे हैं कि आपने सबको काम बांटा है। वो तो कैंसिल होगा उसकी चिंता मत करो।

अजय सिंह- हो जाए कैंसिल आप जाएंगे, दूसरा कलेक्टर आएगा, दूसरे से काम करवा लेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि नियमों के अनुसार टेंडर से विवाद जुड़ा है।

कलेक्टर ने कहा कि नियमों के अनुसार टेंडर से विवाद जुड़ा है।

7 जुलाई का है ऑडियो

भाजपा में आप किस पद पर हैं? पूछे जाने पर अजय सिंह ने बताया मैं पार्टी का सदस्य हूं। अजय ने बताया कि 7 जुलाई को मैंने कलेक्टर को फोन किया था, उन्होंने कॉल बैक किया और ये बातें हुईं। सिंह ने बताया कि मेरे एक परिचित समन्वयक केडी राय को कलेक्टर ने कहा था कि जाकर अजय सिंह का जूता चाटो।

मैंने इसी बात पर आपत्ति की तो मुझे अन्य बातें कलेक्टर कहने लगे। मैं इस ऑडियो वायरल मामले में साइबर थाने में शिकायत दूंगा कि ये वायरल आखिर कैसे हुआ। हमारे बीच 11 मिनट बात हुई है, 4 मिनट का ऑडियो वायरल हुआ है।

कलेक्टर क्या बोले?

कलेक्टर अनुराग पांडे ने पहले तो दैनिक भास्कर से कहा कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है, फिर उन्होंने बताया कि ऑडियो में मेरी ही आवाज है। कुछ टेंडर को लेकर विवाद था। मैं एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी हूं। नियमों के हिसाब से काम कर रहा हूं। प्रधानमंत्री जी के निर्देश, प्रदेश सरकार के कायदे कानून से काम होते हैं। टेंडर के काम नियमों के अनुसार होते हैं वैसे ही होंगे। अजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि उनके बारे में क्षेत्र के लोग जानते हैं।