जांजगीर-चांपा, 04 जुलाई (वेदांत समाचार)। जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मवेशी तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 नग गाय बैल और परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को बरामद किया गया है।
आरोपी की पहचान संजय कुमार जांगडे उम्र 31 साल निवासी केरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. धारा 11 घ के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक छोटा हाथी वाहन से गाय बैल को ठुस ठुस कर भरकर तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर दुरपा मोड के पास रुकवाया गया।
आरोपी के कब्जे से 7 नग गाय बैल और एक पिकअप वाहन को बरामद किया गया है। गाय बैल के शरीर में चोट के निशान थे और खून निकल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।



