सांप ने दो बार डसा, तो गुस्से में युवक ने उल्टा तीन बार काटा, सांप की मौत युवक का इलाज जारी

झारखंड में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दरअसल नवादा में एक मजदूर को काम करते समय सांप ने डस लिया, सांप ने युवक को लगातार दो बार डसा। जिसके बाद गुस्से में आए युवक ने सांप को ही तीन बार काट दिया। जिससे सांप की मौत हो गई। फिलहाल संतोष अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

दरअसल, झारखंड के लातेहार के रहने वाले संतोष लोहार नवादा के रजौली में रेलवे प्रोजेक्ट में मजदूरी करते हैं। जंगली इलाके में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जहाँ सभी मजदूर कैंप में रहते हैं। एक दिन अचानक एक सांप ने संतोष को काट लिया। सांप ने दो बार काटा तो संतोष गुस्से में आ गए। उन्होंने लोहे के सरिया से सांप को पकड़ा और उसे तीन बार काट डाला। जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में ऐसा ही टोटका करते हैं लोग


संतोष लोहार ने उल्टा सांप को ही काटने को लेकर बताया कि उसके गांव में सांप के काटने पर ऐसा ही टोटका लोग करते हैं। संतोष ने बताया कि गांव में इसके बारे में उसने लोगों से सुना था और इलाके में इस टोटके का खूब इस्तेमाल होता है। अगर सांप एक बार आपको काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए। माना जाता है कि इससे आप पर सांप के विष का कोई प्रभाव नहीं होगा। इसी कारण सोने के दौरान सांप ने उसे काटा, तो एक लोहे के सरिए की मदद से पहले उस सांप को पकड़ा और तीन बार काट दिया, इसके बाद सांप की वहीं तुरंत मौत गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने संतोष को तुरंत अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि संतोष अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। इस अजीब घटना को सुनकर लोग अस्पताल में संतोष को देखने पहुंच रहे हैं।