Vedant Samachar

CG NEWS : गांधी मैदान और रेवाबंध तालाब क्षेत्र से देवार समुदाय को हटाया गया…

Vedant Samachar
3 Min Read
चेतावनी के बावजूद नहीं हटे तो हुई सख्त कार्रवाई

कबीरधाम,03 जुलाई(वेदांत समाचार) । कवर्धा शहर के गांधी मैदान और रेवाबंध तालाब क्षेत्र में अनधिकृत रूप से डेरा जमाए देवार समुदाय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। चेतावनी के बाद भी नहीं हटने पर बुधवार सुबह 6 बजे पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और क्षेत्र को पूरी तरह साफ कराया।

चेतावनी के बाद भी कुछ लोग नहीं हटे, उठानी पड़ी सख्त कार्रवाई

मंगलवार को देवार समुदाय के लोगों को अंतिम चेतावनी दी गई थी कि वे खुद से झोपड़ियां और अस्थायी ढांचे हटा लें। कुछ लोगों ने चेतावनी के बाद क्षेत्र खाली कर दिया, लेकिन कुछ लोगों ने इसे नजरअंदाज किया, जिसके चलते प्रशासन को बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी।

प्रशासनिक टीम का नेतृत्व
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल के मार्गदर्शन में की गई। मौके पर एसडीओपी कृष्णा चंद्राकर, कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा, और नगर पालिका अधिकारीगण मौजूद थे।

कई दिनों से मिल रही थीं शिकायतें
स्थानीय नागरिकों ने गांधी मैदान और रेवाबंध क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों, गाली-गलौज और अव्यवस्था की शिकायतें लगातार दी थीं। इन गतिविधियों से शहर के सार्वजनिक माहौल पर नकारात्मक असर पड़ रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

सुबह 6 बजे अभियान की शुरुआत
सभी अवैध ढांचे हटाए गए
क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित किया गया
शांतिपूर्वक और विधिसम्मत तरीके से कार्रवाई संपन्न हुई

पुलिस की अपील: मिलकर बनाए रखें कानून व्यवस्था
कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध, अवैध या असामाजिक गतिविधि नजर आती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और आमजन की सतर्क भागीदारी सबसे बड़ा सहयोग है। गांधी मैदान और रेवाबंध तालाब क्षेत्र को अब अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Share This Article