Raipur Breaking NEWS: बाल सुधार गृह की खिड़कियां तोड़ फरार हुए 10 अपचारी लड़के

रायपुर के माना बाल सुधार गृह से 10 अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फरार हुए अपचारी लड़के अलग-अलग गंभीर अपराध में बाल सुधार गृह में बंद थे। इधर उक्त घटना की सूचना मिलने पर माना बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। वही उक्त घटना कि सूचना माना थाना की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम फरार अपचारी लड़कों की तलाश में जुट गई है। वही सूत्रों कि माने तो सुधार गृह की खिड़कियां पुरानी थी, जिसे तोड़कर अपचारी बैरक से बाहर निकले। इसके बाद आज सुबह सुधार गृह की दीवार फांद कर 10 अपचारी फरार हुए हैं।