प्रदेश अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की

रायपुर, 25 जून । भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रकाश अनंत ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में डॉ अनंत ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। डॉ अनंत ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 18 जून से नए सत्र का आरंभ करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आदेशानुसार नया सत्र 26 जून से आरंभ करने का निर्णय लिया गया। डॉ प्रकाश अनंत ने अपने शुभकामना संदेश में अनिवार्यतः रूप से ऐसे मजदूर जिनके बच्चे पैसे की कमी की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, उनके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुस्तक, गणवेश एवम छात्रवृत्ति मुहैया कराया जाता है।

जो बच्चे किसी कारणवश शासन के योजनाओं से वंचित हैं या रह जाते हैं उनके लिए प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भारतीय जनता मजदूर संघ ने हेल्पलाइन नंबर 83198 83034 उपलब्ध कराया है। जिन्हे आवश्यक हो हेल्पलाइन से मदद लें सकते हैं। भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रकाश अनंत ने अपने संदेश में सभी नव प्रवेशी, अगली कक्षा में प्रवेशी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।