नेहरू नगर में उपयोगी पौधे लगाए यूथ हॉस्टल ने, होगा संरक्षण

कोरबा,25 जून। साहसिक और रोमांचक गतिविधियों के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन यूथ हॉस्टल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा मानसून सत्र में पर्यावरण को लेकर भी अपने सामाजिक सरोकार दिखाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में संगठन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
कोरबा इकाई ने 23 जून को नेहरू नगर कोरबा में किया।

संगठन की ओर से इस क्षेत्र में पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जामुन, अमरूद, चीकू व अन्य फलों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में पति परिवार, सेठ परिवार, शर्मा परिवार, ताम्रकार परिवार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन यूनिट चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी को जलपान कराया गया। आयोजन करने वाले संगठन की ओर से बताया गया कि पिछले वर्षों में हसदेव नदी के किनारे भी इस प्रकार की कोशिश की गई है ताकि क्षेत्र की जनता को लाभ देने के साथ और वहां के पर्यावरण को बेहतर किया जा सके।