Vedant Samachar

CG BREAKING : मानसिक रूप से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान…

Vedant Samachar
3 Min Read

रायगढ़,02जुलाई(वेदांत समाचार) : रायगढ़ जिले में मानसिक रूप से परेशान होकर एक युवक ने हर खाकर जान दे दी। घटना 29 मई 2024 की है। जहां आरामुड़ा के रहने वाले सुशील भूमिया (27 साल) ने सुसाइड से पहले एक नोट भी छोड़ा है। जिसमें युवती और उसके 4 भाईयों के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

जांच में पता चला है कि मृतक का युवती से अफेयर था। जब मृतक ने शादी से मना किया तो सब्या भूमिया (25 साल) रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई थी। बाद में युवती और उसके भाई 10 लाख की डिमांड करने लगे। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों का बयान लिया। तब यह बात सामने आई कि सब्या के साथ उसका अफेयरल रहा था। बाद में मृतक ने शादी से मना कर दिया। ऐसे में युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो उनके बीच समझौता हो गया और फिर कुछ समय बाद सब्या ने शादी करने से मना कर दिया। सुशील का फिर से दूसरी जगह शादी तय हु, तो युवती फिर शादी करने का दबाव बनाने लगी। लगातार सब्या और उसके भाई दिलीप भूमिया, राजेश भूमिया और गांव के बालमुकुंद नायक और लवकुमार महापात्र के साथ दबाव बना रहे थे।

बाद में शादी नहीं करनेर 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। इससे परेशान होकर उसने जहर का सेवन कर लिया था। इसे उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसके परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब्या भूमिया (25 साल), दिलीप भूमिया (24 साल), बालमुकुंद नायक (55 साल), लवकुमार महापात्र (81 साल) और राजेश भूमिया (28 साल) इन पांचों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 3 जून को अपराध दर्ज किया। 1 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने जांच की। सुसाइड नोट में मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए दबाव बनाना बताया गया था। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article