Vedant Samachar

RAIPUR NEWS : महंगे कुत्ते की चोरी…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,01जुलाई(वेदांत समाचार)। पुरानी बस्ती पुलिस मंगलवार सुबह से परेशान थी। उसकी परेशानी का सबब गुम हुआक कुत्ते का बच्चा था। और पुलिस की इस परेशानी को सीसीटीवी कैमरे ने आसानी से दूर कर दिया। कैमरे के फुटेज की छानबीन करते हुए पुलिस ने कुत्ते के बच्चे को ढूंढ निकाला है । यह बच्चा जिला कलेक्टोरेट की एक महिला कर्मचारी के परिचित का है।

डीडी नगर निवासी महिला कर्मी ने अपने यहां महंगी नस्ल के तीन से चार कुत्ते पाले हुए है। उनमें से एक कुतिया के एक बच्चे को अपने परिचित को दिया था। इसे आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू की नोक पर डरा धमकाकर ले भागा। इसकी सूचना पर महिला कर्मी ने पुलिस की मदद ली। इस पर पुलिस ने कुत्ते के बच्चे की तला की। इसमें, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे से बड़ी मदद मिली। इनके फुटेज में बच्चा लेकर भागे व्यक्ति को बीएसयूपी कालोनी भांठा गांव में ट्रेस कर पुलिस ने पकड़ा। उससे कुत्ते का बच्चा लेकर मैडम को सौंप दिया।

Share This Article