Vedant Samachar

CG से बड़ी खबर : नए CS को लेकर अटकले खत्म, केंद्र सरकार से अमिताभ जैन को मिला सेवा विस्तार, बने रहेंगे मुख्य सचिव

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 30 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सेवा विस्तार दे दिया गया है। केंद्र सरकार ने अंतिम समय में उनके कार्यकाल को तीन महीने विस्तार देने की मंज़ूरी दे दी है।

बीते कुछ दिनों से राज्य में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ जैसे वरिष्ठ IAS अधिकारियों के नाम चर्चा में थे। माना जा रहा था कि आगामी साय कैबिनेट बैठक में अमिताभ जैन की विदाई के साथ नए मुख्य सचिव का नाम घोषित किया जाएगा।

Share This Article