Vedant Samachar

Accident News : पिकअप और कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत,बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोण्डागांव,30जून(वेदांत समाचार)। जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-30 पर नारंगी पुल के पास एक तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन के बीचआमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसा कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।

पिकअप में 25 से अधिक लोग थे सवार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में 25 से अधिक लोग सवार थे, जो कुम्हारपारा से कोण्डागांव की ओर आ रहे थे। पिकअप में भीड़ होने की वजह से टक्कर के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Share This Article