मानसून की दस्तक

मुंबई,7 जून 2024। महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के साथ ही मुंबई के लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण पहुंच चुका है और अगले चार दिन में पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। मुंबई में 9-10 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलने में थोड़ा समय है। यहां जून के महीने के अंत तक मानसून पहुंच सकता है। 25 से 30 जून के बीच दिल्ली में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।