Vedant Samachar

CM Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 30 जून (वेदांत समाचार)। कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जाने वाले हैं। खास बात ये भी है कि आज बतौर मुख्य सचिव अमिताभ जैन का आखिरी दिन है, लिहाजा आज कैबिनेट की बैठक में उन्हें विदाई भी दी जानी है।

कैबिनेट की बैठक में नये चीफ सिकरेट्री के स्वागत की भी अटकलें थी, लेकिन फिलहाल अभी सस्पेंस बना हुआ है। कैबिनेट में मानसून सत्र पर चर्चा की जायेगी।

सत्र के दौरान पेश किये जाने वाले विधेयक पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। इसके अलावे खाद बीच की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

Share This Article