NTPC लारा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2024

रायगढ़, 5 जून 2024 : NTPC लारा में WORLD ENVIRONMENT DAY-2024 पौधरोपण अभियान और शपथ ग्रहण समारोह के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह सभी कर्मचारी, पदाधिकारी और प्रेरित महिला समिति की सदस्य, CISF कर्मी और बालिका सशक्तीकरण मिशन की प्रतिभागी लड़कियों ने मैत्री नगर टाउनशिप के अंदर आयोजित वॉकथॉन में हिस्सा लिया राजीव रंजन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण सरंक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई। रंजन ने सभी कर्मचारियों को Environment Day के महत्व और NTPC किस तरह पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहा है, इस बारे में समझने के लिए NTPC के निदेशक (प्रचालन) का संदेश को सभी कर्मचारियों के जानकारी एवं व्यवहार के लिए पाठ किया गया।

बाद में सभी प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण करके सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। NTPC लारा Environment protection के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। Plant और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। मैत्री नगर परिशर में आधुनिक मियावकी पद्धति के माध्यम से घाना जंगल बनाया जा रहा है। जल सरंक्षण के लिए वर्षा जल सरंक्षण एवं संवर्धन व्यवस्था किया गया है, साथ ही प्लांट से एक भी बूंद जल बाहर न निकले शून्य जल निस्कासन पद्धति अपनाया जा रहा है।