अमेठी में स्मृति ईरानी के साथ हो गया खेला? कांग्रेस के KL शर्मा को बढ़त

Smriti Irani Result Update अमेठी : लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अहम सीटों पर खेला होता नजर आ रहा है। अमेठी और सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी पीछे चल रही हैं। भाजपा की दो कद्दावर नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) शुरुआती काउंटिंग में काफी पीछे चल रही हैं। ताजा अपडेट के अनुसार स्मृति 19 हजार वोट से पीछे चल रही हैं।

Smriti Irani Result Update अमेठी लोकसभा से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा हैं। बसपा से नन्हे सिंह चौहान हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रुझान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 19500 वोट से आगे चल रहे हैं।वहीं सुल्तानपुर में मेनका गांधी 1872 वोट से पीछे चल रही हैं। उनके मुकाबले में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद बढ़त बनाए हुए हैं।