घर से अगवा कर दो किशोरियों से दुष्कर्म, आरोपित भी नाबालिग

0. एक ही मोहल्ले की रहने वाली हैं दोनों लड़कियां। आरोपित भी उनके पड़ोसी। पुलिस ने आरोपितों को बाल सुधार गृह भेजा।

मध्यप्रदेश, 1 जून : केंट थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को दो लड़कियों का घर से अपहरण हो गया। स्वजन ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नाकेबंदी कर पुलिस टीमों को सर्चिंग में लगाया गया। तब कहीं जाकर दूसरे दिन दोनों नाबालिग लड़कियां पुलिस को मिलीं। मिलने पर उन्होंने बताया कि उनके गांव के ही दो लड़के उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे, जहां उन्होंने दोनों लड़कियों से दुष्कर्म किया। लड़कियों के बताए अनुसार दोनों आरोपित नाबालिग लड़कों पर मामला कायम कर उन्हें किशोर न्यायालय में भेज दिया गया है। वहीं लड़कियों को उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 27 मई को थाना क्षेत्र के रहने वाले दो परिवारों ने थाना में आकर शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 26 मई की रात से उनकी 14 वर्षीय और 16 वर्षीय लड़कियां घर से लापता हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की और 27 मई की दोपहर दोनों नाबालिग लड़कियों को खोज निकाला। नाबालिग लड़कियों ने अपने बयान में बताया कि उन्हें घर के पास रहने वाले 17 साल के दो लड़के अपने साथ धमकी देकर ले गए थे। आरोपित नाबालिग लड़कों ने उनके उनके साथ रात में दुष्कर्म किया, इसके बाद भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों के संभावित ठिकाने पर दबिश देकर भिरक्षा में लिया और दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया।