बिग बॉस फेम जैस्मिन भसीन की मां अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 1 जून 2024। जैस्मीन भसीन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में अपने क्यूट अंदाज से सभी का दिल जीत लिया था। इसी शो से उन्होंने जबरदस्त नेम फेम मिला, जिसके बाद से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह लोगों के बीच लाइमलाइट में बनी हुई हैं। टेलीविजन के अलावा, अभिनेत्री ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। हाल ही में जैस्मिन भसीन ने अपनी मां की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी मम्मी की हेल्थ अपडेट दी है।