शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह का गर्मी से हुआ बुरा हाल

मुंबई, 1 जून 2024। दीपिका सिंह को लेकर एक परेशान कर देने वाली वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी हालत देख आप हैरान होने वाले हैं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक दीपिका सिंह ने अपने लेटेस्ट लुक से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जैसे की सभी लोग जानते हैं कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का बहुत बुरा हाल हो रहा है। इस बीच तापमान में वृद्धि के चलते मुंबई में शो ‘मंगल लक्ष्मी’ की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह का भी हाल बेहाल होते दिखाई दिया। उनकी आंख में खून का थक्का जम गया। अभिनेत्री को शूटिंग के दौरान आंखों में जलन महसूस हुई और तभी उनके को-एक्टर ने उनकी दाहिनी आंख में खून का थक्का देखा।