Vedant Samachar

CG Breaking : नाबालिग लड़की के अपहरण कर रेप का मामला सामने आया…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,29जून(वेदांत समाचार)। सीपत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद नाबालिग को एक युवक के पास से बरामद किया। आरोपी की पहचान अमर सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गातौरा का रहने वाला है। जांच में यह सामने आया कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं के साथ-साथ पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Share This Article