Vedant Samachar

Breaking News : तेज रफ्तार कार ने दूध बांटने निकले दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर,दोनों की हालत गंभीर…

Vedant Samachar
1 Min Read

भिलाई,29जून(वेदांत समाचार)। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दूध बांटने के लिए निकले दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया,

जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी और टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article