नौकरी से निकाले गए 18 पटवारी और 2 लिपिक, इस वजह से कलेक्टर ने लिया एक्शन…

मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के लापरवाह पटवारियों पर कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर ने एक साथ 18 पटवारी और दो लिपिकों को बर्खास्त कर दिया है। इन लोगों पर किसान फसल क्षतिपूर्ति वितरण में धांधली करने का आरोप है। किसानों की शिकायत के बाद कलेक्टर ने ये बड़ा एक्शन लिया है।

दरअसल, जिले के कन्नौद, खातेगांव और सोनकच्छ क्षेत्रों में फसल क्षति मुआवजा वितरण में गड़बड़ी हुई थी। यहां करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये से ज्यादा की धांधली की गई थी। ऋषव गुप्ता ने मामले में जांच शुरू करवा दी थी। वित्तिय अनियमितता संबंधी मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मामले में जांच शुरू करवा दी थी। जांच के बाद अब कलेक्टर ने 2 लिपिक और 18 पटवारियों को बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्त किए गए पटवारियों की सूची –

  • बंशीलाल डाबर
  • प्यारसिंह सोलंकी
  • अमित कुशवाह
  •  दिनेश सिसोदिया
  • दिलीप यादव
  •  भैयालाल नरगावे
  • महेन्द्र मण्‍डलोई
  •  नंद किशोर शर्मा
  • अनिरूद्ध यादव
  • अनिल धुर्वे
  • रायसिंह देवड़ा
  • विकास सरोठिया
  • नवीन धीमान
  • अर्जुन वर्मा
  • रामोतार जोनवाल
  • अजय चौधरी