Vedant Samachar

कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुए Indigo के विमान का टायर पंक्चर, रांची में लैंडिंग…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोलकाता/रांची,28जून। कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुए इंडिगो के एक विमान को टायर में खराबी की वजह से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद की गई जांच में टायर में पंचर पाया गया, जिससे विमान को यहीं रोकना पड़ा और उड़ान रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में पटना के साथ-साथ लखनऊ जाने वाले यात्री भी सवार थे।

एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से आने वाली उड़ान को पटना और फिर लखनऊ जाना था। हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा, सुरक्षा कारणों से विमान को उतारा गया। उन्होंने बताया कि पटना के यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा गया, जबकि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से अन्य उड़ानों से भेजा गया।

Share This Article