Vedant Samachar

WTC में श्रीलंका की पहली जीत, बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर किया कब्जा…

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,28जून : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में श्रीलंका ने पहली जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ वो WTC के पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है. उसने वेस्टइंडीज को उसी के घर में 159 रनों से हराकर WTC में अपनी जीत का खाता खोला. इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हराया था. कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पारी और 78 रन से हराकर सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया. गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था.

133 पर ही ढेर हो गया बांग्लादेश
कोलंबो टेस्ट के पहली पारी में 247 रन बनाने वाली बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में केवल 133 रन पर ढेर हो गई. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक कर नहीं खेल पाया.

खबर अपडेट की जा रही है…..

Share This Article