Vedant Samachar

India vs Australia Live Score, 2nd ODI: भारत को लगा चौथा झटका, श्रेयस अय्यर 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे

Vedant Samachar
7 Min Read

LIVE Cricket Score & Updates

India vs Australia Live: श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौटे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. श्रेयस अय्यर 77 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाकर एडम जंपा की गेंद पर बोल्ड हो गए.

Ind vs Aus Live Match Score: रोहित शर्मा आउट
टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा है. रोहित शर्मा 97 गेंदों में 73 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर पवेलियन लौट गए.

Ind vs Aus Live Score: श्रेयस अय्यर ने ठोकी फिफ्टी
रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के उप कप्तान श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी. रोहित और श्रेयस तेजी से रन बना रहे हैं.

India vs Australia Live Score: रोहित-श्रेयस ने की शतकीय साझेदारी
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं.

India vs Australia Live: टीम इंडिया के 100 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Ind vs Aus Live Match Score: रोहित ने 229 दिन के बाद ठोकी फिफ्टी
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 229 दिन के बाद फिफ्टी ठोकी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 74 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

Ind vs Aus Live Score: रोहित ने एक ओवर में ठोके दो छक्के
मिचेल ओवन के एक ओवर में रोहित शर्मा ने दो छक्के ठोक दिए. इस ओवर में टीम इंडिया ने कुल 17 रन बटोर लिए.

India vs Australia Live Score: रोहित और श्रेयस ने संभाली टीम इंडिया की पारी
कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया की पारी संभाल ली है.

IND vs AUS: टीम इंडिया के 50 रन पूरे
टीम इंडिया ने 50 रन पूरे कर लिए हैं. इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं. रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं.

India vs Australia: जेवियर बार्टलेट की शानदार गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने टीम इंडिया को शुरुआत झटके दिए. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली को एक ही ओवर में आउट किया.

विराट कोहली डक पर आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच भी टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

IND vs AUS Live Score: कप्तान शुभमन गिल हुए आउट
दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल 9 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

IND vs AUS: टीम इंडिया की धीमी शुरुआत
एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने धीमी शुरुआत की है. रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत की बल्लेबाजी शुरू
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले भारत को बल्लेबाजी पर उतारा है. भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे हैं. दोनों बल्लेबाजों से बेहतरीन शुरुआत की दरकार होगी. भारत के लिए एडिलेड वनडे जीतना जरूरी है.

India vs Australia Live Score: भारत की प्लेइंग 11
भारतीय टीम ने दूसरे वनडे के लिए भी कोई बदलाव नहीं किया है.

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
एडिलेड वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.

स्टेडियम पहुंची टीम, थोड़ी देर में टॉस
एडिलेड में भारतीय समयानुसार सुबह के साढ़े 8 बजे टॉस होगा. जबकि मैच की पहली गेंद 9 बजे फेंकी जाएगी. दोनों ही टीमें मैदान पर पहुंच चुकी हैं.

इरफान पठान ने चुनी एडिलेड वनडे की प्लेइंग 11
शुभमन गिल तो टॉस के वक्त एडिलेड वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर फाइनल मुहर लगाएंगे. लेकिन, उनसे पहले इरफान पठान ने भारत की प्लेइंग 11 चुनी है, जिसके मुताबिक कुलदीप यादव खेल रहे हैं. वहीं हर्षित राणा या सुंदर में कोई एक बाहर होगा.

इरफान पठान की चुनी प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर/हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

विराट कोहली को क्यों चाहिए 25 रन?
विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 25वां रन बेशकीमती होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बाद वो एडिलेड के मैदान पर 1000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे.

17 साल से अजेय टीम इंडिया
एडिलेड में खेले वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा 4-2 से भले ही टीम इंडिया पर भारी दिखता है. लेकिन, अच्छी बात ये है कि भारतीय टीम इस मैदान पर 17 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई वनडे नहीं हारी है. उसने 2008 और 2019 में खेले पिछले दोनों वनडे यहां ऑस्ट्रेलिया से जीते हैं.

एडिलेड में भारत-ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 6 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से 4 में भारत को हार मिली है. मतलब सिर्फ 2 ही मुकाबले भारतीय टीम जीत सकी है.

India vs Australia Live Score, 2nd ODI Match Commentary and Latest Updates: पर्थ में जो हुआ उसे भुलाकर अब बारी एडिलेड जीतने की है. एडिलेड में दूसरा वनडे शुरू हो चुका है, जिसमें भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

अब रहा सवाल कि इस बार भी एडिलेड में जीत भारत के लिए क्यों जरूरी है? तो एक तो इसलिए कि हारना कौन चाहेगा? और दूसरी बात ये कि अगर टीम इंडिया एडिलेड में भी हारती है तो फिर सीरीज गंवा देगी. अब ऐसा ना हो उसके लिए जीतना तो पड़ेगा ही. भारत और ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार वनडे में एडिलेड के मैदान पर आमने-सामने होंगे.

Share This Article