Vedant Samachar

यशस्वी जायसवाल ने ऐतिहासिक शतक से मचाया धमाल, 20 साल बाद किया धोनी जैसा कमाल

Vedant samachar
2 Min Read

भारत के युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में एक अविस्मरणीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में असफल रहने के बाद, जायसवाल ने दबाव में शानदार वापसी करते हुए अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा है।

जायसवाल ने 111 गेंदों में अपना यह पहला वनडे शतक पूरा किया। जैसे ही उन्होंने मिडिल और लेग पर आई गेंद को शफल करते हुए फाइन-लेग की तरफ फ्लिक किया, उन्हें पता था कि वह सिंगल मिल चुका है। शतक पूरा करते ही, जायसवाल ने तुरंत अपना दाहिना हाथ हवा में उठाया, खुशी में उछले, और फिर हेलमेट उतारकर ज़ोर से दहाड़ लगाई। उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी, जिसने उनकी खुशी को बयां किया।

अपने इस शानदार शतक के साथ यशस्वी जायसवाल ने एक विशिष्ट क्लब में प्रवेश कर लिया है। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, और टी20) में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा और हर फॉर्मेट में खुद को ढालने की क्षमता को दर्शाती है।

यशस्वी जायसवाल ने 20 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी जैसा कमाल कर दिया है, वह भी अपना पहला एकदिवसीय शतक विशाखापट्टनमे में आकर बनाकर गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 148 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। मैच में उनको नंबर तीन पर भेजा गया था।

Share This Article