Vedant Samachar

जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर चांपा,28 जून (वेदांत समाचार)। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल पर पुलिस लाइन जांजगीर में निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सभी पुलिसकर्मियों, सशस्त्र बल, जेल कर्मी, शाहिद परिवार, नगर सेना, सेवा निवृत्त पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित किया जाएगा।

कल दिनांक 29 जून को सुबह 10.00 बजे डाक्टर संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा जांच/चेकअप किया जाएगा और आवश्यक चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया जाएगा।

यह शिविर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, परीक्षण एवं औषधि वितरण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Share This Article