Korba Loksabha Election 2024 : प्रियंका आज चिरमिरी में, कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत के पक्ष में लेंगी चुनावी सभा

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान 7 मई को होने है। जिसके चलते प्रचार अभियान में तेजी आ रही है। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रही हैं।

कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं प्रियंका का यह दूसरा दौरा है, इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था। प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे चिरमिरी में वे डोमनहिल के फुटबॉल ग्राउंड में जनसभा करेंगी। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में सभा करेंगी। इस जनसभा से कांग्रेस की नजर कोरबा के साथ ही सरगुजा और रायगढ़ सीट को साधने की होगी। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे मुरैना पहुचेंगी यहां भी वे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी को संबोधित करेंगी।