[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Raipur Crime News : अपराधिक मानव वध के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News : अपराधिक मानव वध के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 26 जून (वेदांत समाचार)। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अपराधिक मानव वध के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संतोष कुमार मिश्रा और साधना अग्रवाल उर्फ भुरी उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है।

जानिये क्या है मामला?

दिनांक 24 जून 2025 को शाम लगभग 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कबीर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को एक सफेद रंग की क्रेटा कार से बाहर धकेला गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक का नाम मनदीप सिंह है और उसकी मौत नशीली इंजेक्शन की ओवरडोज और इलाज न कराने के कारण हुई थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने संदिग्ध कार और उसमें सवार लोगों के संबंध में पता तलाश करने पर कार में सवार व्यक्ति साधना अग्रवाल और संतोष मिश्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मृतक मनदीप सिंह के साथ नशीली इंजेक्शन ली थी और उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे कार से नीचे धकेल दिया था।

गिरफ्तार आरोपी

  • साधना अग्रवाल उर्फ भूरी उर्फ मुस्कान: पिता गोविंद अग्रवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी श्याम चेम्बर के पीछे कबीर नगर रायपुर।
  • संतोष मिश्रा: पिता गणपति मिश्रा, उम्र 44 वर्ष, निवासी वीरसावरकर नगर हीरापुर थाना कबीरनगर रायपुर।

पुलिस ने आरोपियों के पास से क्रेटा कार और अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar