Vedant Samachar

जांजगीर में बैंक चोरी का प्रयास : पुलिस ने कोरबा से पकड़े आरोपी

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर,26 जून (वेदांत समाचार)। जांजगीर पुलिस ने नैला रोड स्थित एसबीआई बैंक में हुई चोरी की कोशिश के मामले में एक आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विजय यादव है, जो कोरबा का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, बैंक के प्रबंधक ने 16 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बैंक का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश की गई है। हालांकि, चोरी नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और कोरबा में उनकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कोरबा से विजय यादव को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर बैंक में चोरी करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें रकम नहीं मिल पाई थी। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

Share This Article