OMG! पैर धुलते ही अचानक द्वारचार पर झटपटाने लगा दूल्हा, मुंह से निकला झाग…असलियत जान दुल्हन को लगा बड़ा झटका…

यूपी के बांदा में एक बारात उस समय हड़कंप मच गया जब एक दूल्हा द्वारचार के दौरान दूल्हा अजीबो गरीब हरकतें करने लगा। दूल्हा जैसे ही पाटे पर बैठा तो वह झटपटाते हुए जमीन पर गिर गया। देखते ही देखते उसके मुंह से झाग निकलने लगा।

यह देखकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों की हालत खराब हो गई। हालांकि कुछ देर में दूल्हा नॉर्मल हुआ, लेकिन शादी की रस्मे आगे नहीं बढ़ सकीं। दूल्हे को मिर्गी पड़ी थी, इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो शादी करने से मना कर दिया। लड़के वालों ने काफी समझाया लेकिन लड़की वालों ने एक न सुनी और बारात को वापस कर दिया।

बदौसा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती की 18 अप्रैल को बारात आई थी। जनवासे में नाश्ता आदि करने के बाद बारात घर पहुंची और द्वारचार की रस्म शुरू हुई। दूल्हे को पाटे पर बैठा लड़की के पिता ने जैसे ही पैर धुलने शुरू किए। दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। वह गिर गया और मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख सभी लोग सहम गए। चीख-पुकार मच गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि दूल्हे को किसी ने कुछ खिला दिया पर थोड़ी देर में उसकी हालत में सुधार हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। पता चला कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। इसके बाद लड़की ने विवाह से मना कर दिया। लड़के वालों ने काफी समझाने और पहली बार ऐसा होने की बात कही गई पर लड़की नहीं मानी।

लड़की वालों के शादी से इनकार करने पर निराश बाराती लौटने लगे। इस पर लड़की पक्ष के बुजुर्ग ने सभी को रोका। कहा कि जो होना था, वो हो गया। बारात के लिए खाना बना है। सब बेकार जाएगा। ऐसे में सभी बाराती खाना खाकर ही जाएं। इस पर बाराती राजी हो गए। खाना खाने के बाद सभी को ससम्मान विदा किया गया। सुबह पंचायत हुई। तय हुआ कि दोनों पक्ष समझौता कर एक-दूसरे के नुकसान की भरपाई करें। दूल्हे पक्ष ने लड़की वालों को 20 हजार रुपये नुकसान भरपाई के दिए। वहीं, लड़की वालों ने चढ़ावा आदि के जेवर लौटा दिए।